Résultats de recherche de titre
Articles 41 à 60 sur 85
Deep Work: डीप वर्क
Par Cal Newport. 2020
'जिस तरह स्वचालन (ऑटोमेशन) और बाहरी स्रोत (आउटसोर्सिंग) हमारे कार्यक्षेत्र को एक नया रूप दे रही हैं, ऐसे में वे…
कौन से नए कौशल हैं, जिनकी हमें ज़रूरत हैं? कैल न्यूपोर्ट की यह दिलचस्प किताब न सिर्फ एक विचलन-रहित वातावरण में गहन एकाग्रता से हमारा परिचय कराती है बल्कि हमें उस तक पहुँचने का मार्ग भी दिखाती है। इस गहन एकाग्रता के परिणामस्वरूप हमारे सीखने की गति तेज हो जाती है और हमारा प्रदर्शन सशक्त हो जाता है। इसे अपने मस्तिष्क के व्यायाम के रूप में देखें और आज से ही यह व्यायाम शुरू करें।' 'यह किताब गहन एकाग्रता की क्षमता विकसित करने के पक्ष में ठोस तर्क देती है और इसके लिए ऐसे कदम सुझाती है, जो फौरन उठाए जा सकते हैं।' 'कैल न्यूपोर्ट भारी शोरगुल के बीच एक स्पष्ट सुनाई देने वाली आवाज हैं, जिनके काम में विज्ञान और जोश, दोनों का संगम है। हमें और अधिक क्लिक्स व इमोजीस (वेब पेजों में उपयोग किए जानेवाले स्माइली) की ज़रूरत नहीं है। हमें बहादुरी भरे काम की ज़रूरत है। ऐसा काम तभी संभव होता है, जब हम सच्चाई को नज़रअंदाज करने से इंकार कर देते हैं।' 'इंसान की मानसिक शक्तियों को दोबारा सक्रिय करने के लिए कैल न्यूपोर्ट जितने व्यावहारिक, दक्ष और जानकारियों से भरपूर सुझाव देते हैं, मैंने उतने कारगर सुझाव देते हुए किसी और को नहीं देखा।' 'अगर आपको लगता है कि आप यह सब पहले से जानते हैं, तो गहन कार्य अपनी अनूठी और उपयोगी अंतदृष्टियों से आपको आश्चर्यचकित कर देगी। दरअसल इस किताब की उपयोगिता सिद्ध करने के लिए इसमें प्रस्तुत नियम-3 ही काफी है, जो कोई भी लाभ काफी है दृष्टिकोण पर चर्चा करता है।'Bharat Ki Aantarik Suraksha Evam Aapda Prabandhan: भारत की आंतरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन
Par Aman Kumar Ips Udaybhan Singh. 2018
प्रस्तुत पुस्तक ‘भारत की आंतरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा हेतु लिखी गई है।…
यह पुस्तक भारत की आंतरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबद्ध समस्त अवधारणाओं का निष्पक्षत व सरल भाषा में विवरण प्रस्तुत करती है। इसमें संगाठित अपराध, आतंकवाद, नक्सलवाद, साइबर अपराध, कालाधन, मनी लांड्रिंग, हवाला कारोबार, कश्मीर समस्या, सांप्रदायिकता इत्यादि ज्वलंत विषयों पर विश्लेषणात्मक सामग्री प्रस्तुत की गई है। प्रमुख विशेषताएँ भारत की आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न पक्षों पर सटीक व विश्लेषणात्मक सामग्री आपदा प्रबंधन पर एक समग्र अवलोकन। मानचित्रों के द्वारा तथ्यों का सरल प्रस्तुतीकरण।Bhagat Singh Aur Unke Sathiyon Ke Dastavez: भगतसिंह और उनके साथियों के दस्तावेज
Par Jagmohan Singh, Chaman Lal. 2014
भगत सिंह की विचारधारा और उनकी क्रान्तिकारिता के ज्वलन्त प्रमाण जिन लेखों और दस्तावेजों में दर्ज हैं, वे आज भी…
पूर्ववत् प्रासंगिक हैं, क्योंकि 'इस' आजादी के बाद भी भारतीय समाज उस आजादी से वंचित है, जिसके लिए उन्होंने और उनके असंख्य साथियों ने बलिदान दिया था। हिन्दी में पहली बार प्रकाशित यह कृति भगत सिंह के भावनाशील पत्रों, विचारोत्तेजक लेखों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, वक्तव्यों तथा उनके साथियों और पूर्ववर्ती शहीदों की कलम से निकले महत्वपूर्ण विचारों की ऐसी प्रस्तुति है जो वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक स्थितियों की बुनियादी पड़ताल करने में हमारी दूर तक मदद करती है। यह पुस्तक भगत सिंह की विचारधारात्मक भूमिका की समग्रतः हमारे सामने रखती है।Agnirathi Niyam aur Dand: अग्निरथी: नियम और दण्ड
Par Akash Pathak. 2022
अग्निरथी: नियम और दण्ड लेखक – आकाश पाठक नियमों के विरुद्ध मंत्र विद्या का प्रयोग करने के कारण कौस्तुभ को…
मिला है दंड। क्या एक अंतहीन मार्ग पर खड़ा कौस्तुभ अपने जीवन को एक नई दिशा दे पायेगा? वर्षाणों के आक्रमण से एक बार पुनः रक्तरंजित हो चुकी है उत्तराँचल की भूमि। अपने अतीत से जूझता अरिदमन क्या इन दुर्दांत हत्यारों को रोक पायेगा? विशाल मरुस्थल के गर्भ से निकला एक प्राचीन रहस्य जो एकद्वीप के वर्तमान और भविष्य पर है संकट। मरुभूमि में शिक्षा प्राप्त कर रहा शिखी किस प्रकार जुड़ा है इस रहस्य से? छल, क्रोध, माया, प्रेम और साहस से भरी अविस्मरणीय गाथा ‘सव्यसाची: छल और युद्ध’ का दूसरा भाग!कम से ज़्यादा हासिल करें: अपने पहले प्रकाशन के बीस वर्षों बाद, 80/20 सिद्धांत दुनिया की सर्वाधिक बिकनेवाली पुस्तकों में…
शामिल है, जिसे पूरे विश्व में फैले लाखों प्रभावी लोग प़ढते हैं। अब यह पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और अनिवार्य हो गई है। पहले इसे जिसने भी प़ढा और इस्तेमाल किया, उसे इसका फायदा मिला। भविष्य में, यह उन सभी के लिए एक अनिवार्य साधन बन जाएगी जो सफल होना चाहते हैं। और यह प्रभावशाली है। सहज ज्ञान के विपरीत लेकिन इस व्यापक सच्चाई पर आधारित होने के कारण कि 80% परिणाम 20% कारणों से मिलते हैं, 80/20 सिद्धांत यह दिखाता है कि महज 20% सबसे ज़रूरी बातों पर ध्यान देकर आप बहुत कम समय और प्रयास के साथ बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। इस विस्तृत नए संस्करण में चार ताज़ातरीन अध्याय हैं जो आपको बताते हैं कि कैसे: १. ब़ढते नेटवर्क का इस्तेमाल आप अपने फायदे के लिए कर सकते हैं। २. इस सिद्धांत के अत्यधिक फायदेमंद 90/10 और 99/1 रूपों का लाभ उठा सकते हैं। ३. अपने अवचेतन मन की मदद से अपने जीवन पर एक परम-प्रभावी और चमत्कारिक रूप से अनुकूल प्रभाव डाल सकते हैं। ४. पाँच परम नियमों को अपनाकर और अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।Yojana November 2023: योजना नवम्बर २०२३
Par Yojana. 2023
योजना नवम्बर 2023 पत्रिका का संस्करण आज़ादी का अमृत महोत्सव पर केंद्रित है। पत्रिका में जी20: पृथ्वी, लोग, शांति और…
समृद्धि के लिए और भारत का बढ़ता प्रभाव: जी20 शिखर सम्मेलन ने भारत को विश्व मंच पर स्थापित किया आदि प्रमुख बिंदु हैं।Yojana January 2024: योजना जनवरी २०२४
Par Yojana. 2024
योजना जनवरी २०२४ पत्रिका का संस्करण आज़ादी का अमृत महोत्सव पर केंद्रित है। पत्रिका में प्रमुख बिंदु ईज़ ऑफ डूइंग…
बिज़नेस (कारोबार करने में सुगमता) हैं। योजना के इस संग्रहणीय अंक में, व्यवसायों पर अनुपालन बोझ को कम करने, अधिक निवेश आकर्षित करने और विश्वास-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने में जन विश्वास प्रावधानों का संशोधन अधिनियम की विशिष्टता का वर्णन किया गया है। उपर्युक्त विधायी प्रयास के माध्यम से, नियामक कठिनाइयों को संबोधित करके, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और डिजिटल परिवर्तन को प्रोत्साहित करके अधिक गतिशील और प्रतिस्पर्धी आर्थिक माहौल की स्थितियां बनाई गई हैं। हमें उम्मीद है कि विषय विशेषज्ञों और हितधारकों की अंतर्दृष्टि 'जन विश्वास' नामक इस अभूतपूर्व पहल के बारे में हमारे पाठकों की समझ को व्यापक बनाएगी, जो व्यापार सुगमता के परिदृश्य और देश की उद्यमशीलता की भावना को नया रूप देने के लिए तैयार है।Kurukshetra November 2023: कुरुक्षेत्र नवम्बर २०२३
Par Publications Division. 2023
कुरुक्षेत्र नवम्बर २०२३ पत्रिका का संस्करण ग्रामीण विकास को समर्पित है। पत्रिका में प्रमुख बिंदु ग्रामीण भारत में प्रतिभा हैं।…
संक्षेप में, ज़मीनी स्तर की उद्यमशीलता में ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को गति देने की अपार संभावनाएं हैं। हालांकि इस परिवर्तन के लिए सरकार, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों के ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। साथ मिलकर, हम ग्रामीण भारत को सशक्त बना सकते हैं, इसकी वास्तविक क्षमता को उजागर कर सकते हैं और सभी के लिए अधिक समावेशी और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।Kurukshetra January 2024: कुरुक्षेत्र जनवरी २०२४
Par Publications Division. 2024
कुरुक्षेत्र जनवरी २०२४ पत्रिका का संस्करण ग्रामीण विकास को समर्पित है। पत्रिका में प्रमुख बिंदु ग्रामीण भारत को पुनर्परिभाषित करते…
स्टार्टअप्स हैं। स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप संस्कृति को उत्प्रेरित करना और भारत में नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मज़बूत और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है जिससे देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हो।Kurukshetra December 2023: कुरुक्षेत्र दिसम्बर २०२३
Par Publications Division. 2023
कुरुक्षेत्र दिसम्बर २०२३ पत्रिका का संस्करण ग्रामीण विकास को समर्पित है। पत्रिका में प्रमुख बिंदु आत्मनिर्भर गाँव हैं। संक्षेप में,…
गाँवों में बिजली, पानी और कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे तक पहुँच संबंधी हाल की प्रगति से 'आत्मनिर्भर गाँव' की परिकल्पना के जल्द ही साकार होने की आशा है। दूरसंचार प्रौद्योगिकी में प्रगति ने ग्रामीण समुदायों को दूरस्थ कार्य के लिए और कम लागत पर जोड़ा है। आज इंटरनेट और ए आई के इस युग में रोजगार के अवसरों के लिए प्रवास जरूरी नहीं रह गया है। इन सभी प्रयासों के बीच सम्पूर्ण भारत में समृद्धि तभी संभव है जब गाँव स्वयं इस आंदोलन का नेतृत्व करें।Zindagi Benakaab: ज़िंदगी बेनकाब
Par S. P. Bharill. 2021
ज़िंदगी की उलझन का मतलब विचारों की उलझन है और हमारे विचार तभी सुलझ सकते हैं जब हम जीवन को…
समझ लें। इसके लिए प्रकृति के नियम, विश्व के संचालन की व्यवस्था और अध्यात्म के सिद्धांतों के साथ-साथ उनके रहस्यों को स़िर्फ समझना ही नहीं होगा बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारना भी होगा। यह किताब इसमें आपकी मदद ही नहीं करेगी बल्कि उस दिशा में आपको ले कर भी जायेगी। अगर आप उलझनों से मुक्त खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, आप जानना चाहते हैं कि मैं कौन हूँ, आप अपने आपको आइने में देखना चाहते हैं, आप अपने मुखौटे उतार फेंकना चाहते हैं, आप संबंधों में मधुरता चाहते हैं तथा ऊर्जा और उत्साह से भरपूर जीवन का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस किताब को पढ़ना होगा। समय तीव्र गति से बह रहा है, तो समय रहते ही हम इन तथ्यों को समझकर, प्रतिदिन की दिनचर्या में उतार कर अपने जीवन में परिवर्तन ले आएँ, और आज ही इस किताब को पढ़ना शुरू करें। विश्वास मानिये, आप इस प्रयास में सफल होंगे।Shuttle Ki Rani P. V. Sindhu Ki Biography: शटल की रानी पी. वी. सिंधु की बायोग्राफी
Par V. Krishnaswamy. 2023
चिडि़यों की उड़ान नौ साल की उम्र में पी.वी. सिंधु ने खेल-खेल में एक विजिटिंग कार्ड डिजाइन किया था, जिस…
पर लिखा था- बैडमिंटन अर्जुन अवार्डी। चौबीस साल की उम्र में उन्होंने अपनी अलमारी में सन् 2020 के ओलंपिक स्वर्ण पदक के लिए एक स्थान खाली रखा था। ‘शटल की रानी’, इन दो चरणों के बीच उनके सफर की कहानी है। जब वह रेलवे कॉलोनी से प्रशिक्षण मैदान तक प्रतिदिन पचास किलोमीटर से अधिक की यात्रा करती थीं, तो सिंधु का एक ही सपना था- भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी बनना। वॉलीबॉल, जो उनके माता-पिता का खेल था, उसकी चर्चा डिनर टेबल पर हुआ करती थी, लेकिन स्पोर्ट्स आइकन पुलेला गोपीचंद उनके आदर्श थे। ऐसे समय में जब साइना नेहवाल एक उभरती हुई स्टार थीं, सिंधु भी उन्हीं की अकादमी में शामिल हुई और इस फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी। आज वह एक ओलंपिक रजत पदक विजेता, पद्मभूषण और फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की सबसे अधिक पैसा कमाने वाली एथलीटों की सूची में शामिल होनेवाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारी पराजय के झटके और जोश भरने वाली जीत के साथ विश्वप्रसिद्ध प्रतिद्वंद्विता भी देखी। फिर भी वह एक ऐसी लड़की हैं, जिन्हें फिल्मों, शरारतों और मैसूर पाक से प्यार है। ‘शटल की रानी’ पुस्तक बताती है कि कैसे दिग्गज बैडमिंटन खिलाडि़यों की हताशा युवा पीढ़ी के लिए एक परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आई; क्यों भारत में खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एक ही शहर हैदराबाद से आते हैं और इन सबसे बढ़कर, कितने परिश्रम, त्याग और संघर्ष के बाद एक विश्व-विजेता खिलाड़ी तैयार होता है।Qaidi: कैदी
Par Amit Khan. 2022
कमांडर करण सक्सेना ने इस बार चीन जाकर एक कैदी को आज़ाद कराना था। हिन्दुस्तानी कैदी को! वह बड़ा अजीबोगरीब…
वीआईपी कैदी था। कभी चीन वह खुद अपनी इच्छा से गया था। वह एक भारतीय डॉक्टर था। यह इस देश का दुर्भाग्य रहा है कि इस देश की मिट्टी ने बड़ी-बड़ी प्रतिभाओं को जन्म दिया, लेकिन उनमें से ज़्यादातर प्रतिभायें बेपनाह दौलत कमाने के लालच में इंग्लैण्ड, अमेरीका, चीन या रूस चली जाती हैं। जिन प्रतिभाओं की खुश्बू से इस देश की मिट्टी को महकना चाहिये था, उन प्रतिभाओं की खुश्बू से उन देशों की मिट्टी महकती है। उन देशों का सरबुलंद होता है। देशभक्ति के ज़ज्बे से भरा एक ऐसा शानदार उपन्यास- जो सिर्फ कहानी नहीं है, सिर्फ काल्पनिक दास्तान नहीं है बल्कि एक चिंगारी है। ऐसी ज़बरदस्त चिंगारी, जो हर गैरतमंद और वतनपरस्त हिन्दुस्तानी के दिल में लगकर शोला बन जाना चाहती है।Punarbhav: पुनर्भव: महायोद्धा पाणिनि का उदय
Par Ashutosh Jain. 2021
देवताओं का एक कट्टर दुश्मन, शक्ति और अमरता की अपनी निरंतर खोज में, हजारों वर्षों की गुप्त यात्रा करते हुए…
कलियुग में पहुँच गया है। एक ऐसे काल खंड में, जब धर्म के अभाव में देवता निष्क्रिय हो कर योग-निद्रा में सो चुके हैं। खतरा बहुत बड़ा है। अब विध्वंसकारी शक्तियों के सामने सृष्टि असुरक्षित खड़ी है। इस बीच, सियाचिन की बर्फीली पहाड़ी इलाके में अजीब घटनाएं घट रही हैं, जिनके केंद्र में है भारतीय सेना स्पेशल फोर्स ‘२२’ का नौजवान कैप्टन अभिनव त्रिवेदी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाए, कैप्टन अभिनव और उसका कमांडिंग ऑफिसर मेजर रवि चंद्रा अपने आप को पृथ्वी से बहुत दूर एक रहस्यमयी, अनजान और जादुई दुनिया में पाते हैं। सृष्टि और पंचतत्व के पल-पल खुलते नए रहस्यों के बीच एक विलक्षण बालक सनत कुमार (एक ब्रह्मऋषि जो कि समय जितने ही प्राचीन हैं) अभिनव को उसकी नियति और सृष्टि पर मंडरा रहे खतरे के बारे में बताता है। ‘पुनर्भव: महायोद्धा पाणिनि का उदय’ – इन सब सवालों के जवाब देती एक ऐसी हैरान कर देने वाली कथा जो कि पौराणिक कथाओं, श्रीमद्भगवद गीता, उपनिषदों और पुराणों के गहन ज्ञान के साथ आपको अपने अनोखे, जादुई ब्रह्मांड में खींच लेगी।Mister Laapata: मिस्टर लापता
Par Devendra Pandey. 2023
नरेश अचानक से बेरोजगार हो गया। वह सालों से अपने कंफर्ट ज़ोन में फंसा कुएँ का मेंढ़क बना हुआ था।…
अचानक उसे अपना अनिश्चित भविष्य दिखाई देने लगा। नई नौकरी मतलब फिर से शुरुआत जिसके लिए वह बिल्कुल भी तैयार नहीं था। ऐसे में हताशा और निराशा से घिरे नरेश को ना जाने क्यों अपना गाँव याद आया जिसे वह सालों पहले कहीं छोड़ आया था। गाँव उसका अतीत था तो शहर वर्तमान और भविष्य दोनों थे। दोबारा शुरुआत करने से पहले वह अपनी जड़ों को एक बार देखना चाहता था। लेकिन क्या गाँव वैसा ही था जैसा उसने सोचा था? सुकून की तलाश में बेचैनियों को मंजिल बना लेने वाले नरेश की कहानी। अपने भीतर समाए बेचैनियों के शहर में लापता, ज़ेहन में कहीं छिपे सुकून के गाँव को खोजते नरेश जैसे ना जाने कितनों की कहानी।Mann ki Shakti: मन की शक्ति
Par Maxwell Maltz. 2014
साइको साइबरनेटिक्स में 31 नुस्खे और मानसिक प्रशिक्षण अभ्यास शामिल हैं, जो डॉ. मॉल्ट्ज़ की सिखार्इ बातों पर अमल करने…
में आपकी मदद करेंगे। इससे आपको लगभग किसी भी लक्ष्य को जल्दी और आसानी से हासिल करने में मदद मिलेगी।Life Ke Kadawe Sach: लाइफ के कड़वे सच
Par Shwetabh Gangwar. 2019
“लाइफ के कड़वे सच” यह किताब नज़रियों का संकलन है। यह किसी एक बकैती के बारे में कत्तई नहीं है।…
यह किताब आपको उपदेश देने के लिए नहीं है। यह आपको सोचने के लिए, उत्साहित करने के लिए लिखी गई है, और इसीलिए मेरी फक्कड़ वाली भाषा, किताब का शीर्षक और यह लंठई भरा नज़रिया अपनाया गया है। हालांकि किताब में उपदेश बहुत हैं, पर मैं चाहता हूं आप एक बार इस पर सोचें ज़रूर। ज़रूरी बात यह है कि यह किताब आपको हर उस फालतू की चीज़ से मुक्त करना चाहती है जिसे आप ख़ुद से अनजाने ही चिपकाए घूम रहे हैं और घुट भी रहे हैं- चाहे वह ख़ुशी पाने के तरीक़े हों या फिर आपकी ज़िंदगी से जुड़े लोग। ऐसी चीज़ें हर मामले में टांग अड़ाकर खड़ी होती हैं। चूंकि यह किताब आपको आज़ाद कराने को लेकर है, तो यह आपकी ज़िंदगी से जुड़े कई मसलों पर बात करेगी। जब भी आप किसी बात से असहमत हों, तब उस मुद्दे को विस्तार से लिख डालें कि ऐसा क्यों है, आपके तर्क के पीछे वजहें क्या हैं और ऊपरवाले से प्रार्थना करें कि अपने तर्क को पढ़ते वक़्त ऐसा न लगे कि आप इसलिए असहमत हैं क्योंकि आपके जज़्बातों को ठेस पहुंच रही है।Kaun Ho Tum: कौन हो तुम
Par Sangeeta Pandey. 2020
क्या होता है जब प्यार शादीशुदा ज़िंदगी में दस्तक देता है? अंजाम किस हद तक ले जाता है? बर्बादी या…
प्यार की एक ऐसी कहानी जिसकी मिसाल दिल को छू जाए। आसान नही थी मोहिनी के लिए मोहब्बत की डगर, पर न जाने ऐसी कौन सी ताकत थी प्यार में कि हर दरिया पार करती चली गई। पर ये सुख ज़िंदगी को मंज़ूर कहां था? एक ऐसा पड़ाव आया... जहां, जिस शख़्स के लिए बहुत ख़ास थी मोहिनी, उसी की नज़रों से उतर गई... जो उसकी पूरी ज़िंदगी है, उसका वह एक लम्हा भी नहीं। सवाल उसकी खुशी का था तो मोहिनी ने चुप्पी साध ली पर आनंद की चुप्पी डसने लगी उसे, उसके अतीत की परछाई ने सब छीन लिया उससे। चाहत प्यार की थी, बेशुमार ग़म भर गए झोली में। क्या आनंद मोहिनी की ख़ामोशी कभी समझ पाएगा? क्या मोहिनी को तमन्नाओं की उड़ान मिलेगी या बिरह की अग्नि में जल जाएगी मोहब्बत? सामाजिक बंधनों के बीच उपजा आनंद और मोहिनी का प्यार परवान तो चढ़ा लेकिन क्या समाज के नाम की बलि चढ़ जाएगा या उनके जज़्बात एक नया मोड़ लेंगे?Kala Moti: काला मोती: ब्रह्मकण शक्ति
Par Shivendra Suryavanshi. 2021
हिमालय की गुफाओं से निकलकर, अटलांटिस की धरती के रहस्यों की परतों को खोलने वाली, देवताओं के द्वारा रची गयी…
ऐसी महागाथा, जिसे आप बार बार पढना चाहेंगे। यह कहानी है सन राइजिंग नामक एक ऐसे पानी के जहाज की जो किसी कारणवश रास्ता भटक कर बरमूडा ट्रायंगल के खतरनाक क्षेत्र में फंस जाता है। कहानी के कुछ पात्र भयानक मुसीबतों से जूझते हुए अटलांटिस की धरती पर पहुंच जाते हैं जहां पर उनका इंतजार कर रहा होता है इस ब्रम्हांड का सबसे बड़ा तिलिस्म। 28 दरवाजे वाले इस तिलिस्म में मौजूद हैं - सप्ततत्व, 12 राशियां, ग्रीक गॉड, रोमन योद्धा, ब्रह्मांड के सबसे खतरनाक जीव, अनोखे ग्रह, और विज्ञान की अनोखी दुनिया।Har Bhartiya Ke Liye Nivesh Ke Saral Upay: हर भारतीय के लिए निवेश के सरल उपाय
Par Vinod Pottayil. 2018
निवेश सम्बंधी अपने सभी प्रश्नोंके जवाब पाएं! - मैं सुनार के पास बार-बार जाए बिना सोने मैं निवेश कैसे कर…
सकता हूँ ?म्यूचुअल फंड कितने प्रकार के होते हैं, जिनमें मैं निवेश कर सकता हूँ? - मुझे जीवन बीमा को ख़र्च मानना चाहिए या निवेश? - शेयर बाज़ार कैसे काम करता है? - क्या मैं 15 साल बाद भी पीपीएफ़ में निवेश कर सकता हूँ? - क्या एम्पलॉई प्रॉविडेंट स्कीम से पैसा निकालते समय करमुक्त होता है? - रियल एस्टेट में निवेश करके मुनाफ़ा कमाने के कौन से तरीक़े हैं? - क्या मुझे स्वास्थ्य बीमे की सचमुच ज़रुरत है? अगर हाँ, तो मेरे पास कितनी राशि का बीमा होना चाहिए? - कैशलेस हेल्थ इनश्योरेंस क्या होता है? स्वास्थ्य बीमे में टॉप अप और सुपर टॉप अप का क्या मतलब होता है? - वसीयत क्या है और क्या मुझे भी वसीयत लिखनी चाहिए? - मैं संख्याओं और हिसाब-किताब में माहिर नहीं हूँ? क्या कोई आसान तरीक़ा है, जिससे मैं अपने निवेशों के भावी मूल्य का पता लगा सकता हूँ? यह पुस्तक बताती है कि बाज़ार मैं उपलब्ध निवेश के सबसे लोकप्रिय विकल्प कैसे काम करते हैं अप जो ज्ञान हासिल करेंगे, उससे न सिर्फ अप अपने निवेशों का बेहतर प्रबंधन कर पाएँगे, बल्कि इससे आपको स्वयं ही निवेश के संसार कि पड़ताल करने का आत्मविश्वास भी मिलेगा यह पुस्तक सभी उम्र के लोगों के लिए एक उपयोगी साधन होगी, जो अपने वित्तीय जीवन की बागडोर अपने हाथों मैं थामना चाहते हैं।